टोंक के चर्चित SDM थप्पड़कांड में भगतसिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा गुरुवार (6 अगस्त) को नगरफोर्ट थाने में सरेंडर करेंगे, देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान SDM को थप्पड़ मारने के मामले में हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत को टोंक की SC/ST कोर्ट ने जुलाई में रद्द कर दिया था, कोर्ट ने माना कि झालावाड़ में प्रदर्शन के दौरान दोबारा गिरफ्तारी जमानत की शर्तों का उल्लंघन है, इससे पहले नरेश मीणा करीब नौ महीने तक जमानत पर बाहर रहे।
इधर, कोर्ट के निर्देश पर नगरफोर्ट थाना पुलिस नरेश मीणा की चल और अचल संपत्तियों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। इस संबंध में 20 जून को बारां जिले की ग्राम पंचायत नयागांव उर्फ नानवता के सरपंच को पत्र भेजकर संपत्ति का पूरा ब्योरा मांगा गया था, जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उधर, नरेश मीणा के समर्थकों ने उनके जयपुर से नगरफोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम भी जारी किया है, तय कार्यक्रम के अनुसार वे गुरुवार सुबह 9 बजे जयपुर से रवाना होंगे और टोंक होते हुए करीब 11 बजे नगरफोर्ट पहुंचकर नगरफोर्ट थाने में सरेंडर करेंगे।