Breaking News

क्राइम
क्राइम क्राइम
Churu Double Murder:“सरपंची की जिद में ऐसा क्या हुआ कि पिता ने बेटे-बहू को बोलेरो से कुचल दिया..?”

राजस्थान के चूरू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तारानगर थाना क्षेत्र के चंगोई मिखाला गांव में पंचायत चुनाव लड़ने को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस के अनुसार, पिता रामचंद्र जाट ने अपने बेटे रविंद्र (40) और पुत्रवधू महिंद्रा (35) को बोलेरो से कुचल दिया। गंभीर चोटों के चलते दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त कर लिया है।


क्राइम क्राइम
Rajasthan : पहले बेहोश होने तक पीटा, फिर जिंदा जलाने की थी साजिश? अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा

भरतपुर के भौंडा गांव में पूर्व BJP विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में गंभीर आरोप सामने आए हैं। पत्नी कमलेश भड़ाना ने करीब 80 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरियों से पूर्व विधायक को बेहोश होने तक पीटा और खान परिसर के ऑफिस व कमरों में आग लगाई। पोस्टमॉर्टम में सिर पर गहरा घाव और हाथ-पैर में फ्रैक्चर मिले हैं। परिजनों ने मामले की CBI जांच की मांग की है। आखिर उस रात खनन साइट पर क्या हुआ था?


क्राइम क्राइम
सरपंची के चक्कर में बना चोर! MP से चुराया ₹1 करोड़ का सोना और फिर…!

राजस्थान के जोधपुर में सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय युवक पर इंदौर में अपनी महिला मित्र के घर से 1 करोड़ रुपये से अधिक का सोना और नकदी चोरी करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी अपने गांव लौट आया और चोरी का सामान घर में गड्ढा खोदकर जमीन के नीचे छिपा दिया। इंदौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सोने के बिस्किट, आभूषण और नकदी बरामद की है। जानिए सरपंच चुनाव से जुड़ा यह पूरा मामला।


क्राइम क्राइम
Rajasthan News : घर पर थीं 86 साल की बुजुर्ग, रिकॉर्ड में चढ़ गए 15 हजार के इंजेक्शन! आखिर किसे लगाए गए?

राजस्थान के कोटा स्थित सरकारी एमबीएस अस्पताल में रिकॉर्ड को लेकर कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अस्पताल के दस्तावेजों में 86 वर्षीय रामकन्या देवी को एक महीने से भर्ती दिखाया गया है। साथ ही उनके नाम पर पांच-पांच हजार रुपये के तीन ह्यूमन एल्बुमिन इंजेक्शन दिए जाने की एंट्री दर्ज है। इन तीन इंजेक्शनों की कुल कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। दूसरी ओर, रामकन्या देवी अपने घर पर आराम करती मिलीं। उन्होंने बताया कि वह स्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती नहीं हुई थीं। इस मामले के सामने आने के बाद अस्पताल के रिकॉर्ड और दवाओं के वितरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


क्राइम क्राइम
पथरी का ऑपरेशन बना जानलेवा? 5 बेटियों की मां की मौत के बाद अस्पताल में बवाल

बीकानेर के एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद 5 बेटियों की मां रुकसाना बानो की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के वक्त महिला खुद चलकर आई थी, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बुधवार रात मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और परिचित जुट गए। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया और अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत के साथ मारपीट कर दी। हालांकि, महिला की मौत की वास्तविक वजह और इलाज में लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।


क्राइम क्राइम
जिस जेल में देती थीं आदेश, अब वहीं हुईं बंद! जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?

अजमेर महिला बंदी सुधार गृह से दो महिला बंदियों को नियमों के विरुद्ध निजी आवास पर ले जाने के मामले में तत्कालीन जेलर दिव्या चौधरी को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार कर लिया। कभी जिस जेल में वह जेलर के तौर पर तैनात थीं, गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश पर अब उसी महिला बंदी सुधार गृह में बंदी के रूप में दाखिल हुई हैं। गिरफ्तारी के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान भी नजर आई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर बंदियों को जेल से बाहर ले जाने के पीछे सिर्फ सफाई करवाना ही मकसद था या कहानी में कुछ और भी है।


क्राइम क्राइम
4 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार... वो अचानक जिंदा मिला! पुष्कर की इस घटना ने सबको चौंकाया

अजमेर के पुष्कर में शव की पहचान को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। परिवार ने जिस शख्स को नाथू रैगर समझकर अंतिम संस्कार कर दिया, वह चार दिन बाद मजदूरी करता हुआ जिंदा मिला। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया, वह किसका था। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।


क्राइम क्राइम
JJM घोटाले में महेश जोशी समेत 8 को झटका..! हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत, आर्थिक अपराध के आरोपों पर सख्त टिप्पणी

हाईकोर्ट ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी, तत्कालीन ACS सुबोध अग्रवाल समेत 8 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं. जस्टिस चंद्रप्रकाश श्रीमाली की अदालत ने 5 अगस्त को सभी पक्षों की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था...


क्राइम क्राइम
SDM Thappad Kand: नरेश मीणा कल थाने में करेंगे सरेंडर... कोर्ट ने जमानत को किया था रद्द, आगे क्या होगा?

टोंक के चर्चित SDM थप्पड़कांड में भगतसिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा गुरुवार (6 अगस्त) को नगरफोर्ट थाने में सरेंडर करेंगे, देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान SDM को थप्पड़ मारने के मामले में...


क्राइम क्राइम
फिल्मों जैसी प्लानिंग, 20 करोड़ की ठगी और फिर दुबई फरार... कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान !

जयपुर में करोड़ों रुपये की कपड़ा ठगी के पीछे बेहद सुनियोजित साजिश का खुलासा हुआ है। किराए का मकान, नई फर्मों का गठन, समय पर भुगतान और बाजार से ज्यादा मुनाफे का लालच देकर एक दंपती ने पहले व्यापारियों का भरोसा जीता और फिर...


 
राज की बातें
 
 
इंटरव्यू